
दिवाली के दिन दिल्ली में खूब फोड़े गए पटाखे, फिर भी हवा में क्यों नहीं दिख रहा ज्यादा असर? जानें
AajTak
दिवाली की रात दिल्ली के कई इलाकों में पटाखे जलाए गए. दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद पूरे शहर में बड़े पैमाने पर उल्लंघन का मामला सामने आया है. हालांकि, इसके बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रीडिंग में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' के बजाय केवल 'बहुत खराब' स्तर का दिखाई दिया.
दिवाली की रात दिल्ली के कई इलाकों में पटाखे जलाए गए. दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद पूरे शहर में बड़े पैमाने पर उल्लंघन का मामला सामने आया है. हालांकि, इसके बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रीडिंग में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' के बजाय केवल 'बहुत खराब' स्तर का दिखाई दिया. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जैसे पलूशन मॉनिटरिंग बॉडी के मुताबिक ये औसत तौर पर 24 घंटे का डेटा है. मतलब पिछले 24 घंटे में भी AQI के जितने खराब रहने की आशंका जाहिर की गई थी, वो अब भी बहुत गंभीर के बजाय बहुत खराब स्तर का बना हुआ है.
मॉनिटरिंग बॉडी द्वारा किए गए विश्लेषण से पता चलता है कि दिवाली के दिन रात के समय प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से अधिक था, जिसमें PM2.5 और PM10 कण मानक सीमा से 30 गुना तक बढ़ गए थे, यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं.
रियल टाइम और 24 घंटे के औसत AQI के बारे में बताते हुए, DPCC के पूर्व अतिरिक्त निदेशक, मोहन पी जॉर्ज ने कहा AQI आम आदमी के लिए है, इसलिए हम 24 घंटे का औसत डेटा बताते हैं ताकि आम लोगों को समझने में आसानी हो. उन्होंने कहा, भारत में हम AQI डेटा जारी करते हैं, लेकिन पश्चिमी देशों में AQI सिर्फ एक कलर कोड है जैसे कि हरा, पीला और लाल. इसलिए, उन देशों में, 215 और 225 के AQI के बीच कोई अंतर नहीं है, क्योंकि 200-300 रेंज के बीच किसी भी डेटा के लिए रंग कोडिंग समान होती है.
कैसा है दिल्ली का हाल हर साल दिवाली के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ना चिंता का कारण है. अक्सर डेटा रियल टाइम की बिगड़ती स्थिति को ठीक ढंग से नहीं बता पाते हैं. जिस साल कम तापमान और हवा की स्पीड कम होती है उस साल पटाखे जलाने से निकलने वाले प्रदूषण वातावरण में लंबे समय तक रह सकते हैं, जिससे कम पटाखे इस्तेमाल किए जाने पर भी हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है. इसके उलट ज्यादा पटाखे जलाने के बाद अनुकूल मौसम और उच्च तापमान और तेज हवाएं तुरंत होने वाले प्रदूषण के प्रभाव को कम कर सकती हैं. इस साल का डेटा यह बताता है कि ज्यादा पटाखे फोड़ने के बाद भी एयर क्वालिटी पिछले वर्षों की तुलना में कम खराब हुई है.
दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर इलाके के नेहरू नगर का मामला नेहरू नगर में वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट आई. 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक पीएम 2.5 कणों की कंसंट्रेशन (concentration) 101 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर मापी गई. शाम ढलते ही स्थिति और खराब हो गई और आसमान में पटाखे फूटने लगे. रात 8 बजे पीएम 2.5 का स्तर 324 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया. रात 9 बजे तक इसमें और उछाल देखा गया और यह स्तर खतरनाक 539 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया. रात 10 बजे तक स्थिति और खराब हो गई और पीएम 2.5 की कंसंट्रेशन 898 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई और आधी रात तक यह 1,527 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई.
इसका मतलब है कि जब पटाखे जलाए गए तब दिवाली के दिन शाम 5 बजे से आधी रात तक वायु प्रदूषण 15 गुना से अधिक बढ़ गया. आधी रात के बाद जैसे-जैसे पटाखे फोड़ने कम हो गए प्रदूषण का स्तर कम होने लगा. 1 नवंबर की रात 1 बजे तक, कंसंट्रेशन में मामूली कमी देखी गई और यह 1,172 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गई. अगले दिन सुबह 11 बजे तक इसके लेवल में कमी आई, लेकिन फिर भी यह 145 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पर बना रहा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



