
दिल्ली की दलित वोट पॉलिटिक्स में बसपा का तड़का किसके लिए फायदेमंद? | Opinion
AajTak
आंबेडकर के मुद्दे पर हुए विवाद में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने नजर आये थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अलग ही लाइन ले ली थी. अब मायावती भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. सबसे ज्यादा नुकसान किसे होगा - AAP, कांग्रेस या बीजेपी को?
आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर हाल ही में खासा विवाद हुआ था. रिएक्शन तो मायावती का भी आया था, लेकिन जोर शोर से मुद्दा उठाने में राहुल गांधी ही आगे नजर आ रहे थे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आंबेडकर विवाद का कोई फायदा मिलेगा या नहीं, ये तो नहीं मालूम लेकिन INDIA ब्लॉक में तो खोई हुई ताकत मिल ही गई है. ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेता बनाये जाने का मामला फिलहाल तो शांत ही है. कांग्रेस से दूर जा रही समाजवादी पार्टी भी फिर से साथ आ गई है.
आंबेडकर के मुद्दे पर हुए विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से अलग लाइन ली थी. वैसे भी दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ ही लड़ रहे हैं. लड़ाई का चुनावों में कोई असर हुआ तो फायदे में बीजेपी ही रहेगी - और अब तो बीएसपी भी मैदान में उतरने जा रही है.
ताज्जुब की बात ये है कि मिल्कीपुर उपचुनाव की जगह मायावती दिल्ली विधानसभा चुनाव को तरजीह दे रही हैं. यूपी में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मायावती ने फर्जी वोटिंग के जरिये नतीजे प्रभावित करने का आरोप लगाया था, और कहा था कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाएगा, तब तक बहुजन समाज पार्टी कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी.
मायावती के लिए मिल्कीपुर से महत्वपूर्ण दिल्ली चुनाव क्यों?
दिल्ली चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा हुई है. चुनाव आयोग के अनुसार, मिल्कीपुर में भी दिल्ली के साथ ही 5 फरवरी को मतदान होंगे - और सभी नतीजे 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद साथ ही आएंगे.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







