
दिल्ली-NCR समेत नॉर्थ इंडिया में बढ़ गई ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
आज फिर उत्तर भारत में मौसम ने अपने तेवर दिखाएं . जहां पहाडो़ं में जमकर भर्फबारी हो रही है. वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ कंपकांपाने वाली सर्दी है. राजधानी सुबह घंटों धुंध की चादर में छुपी रही. देश के अधिकांश हिस्से कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है. राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान कम रहने और बारिश की संभावना है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












