
दिल्ली LG को विधानसभा की समिति के सामने पेश करने की तैयारी! CM को लिखी चिट्ठी लीक होने पर जांच के आदेश
AajTak
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी थी. यह चिट्ठी मीडिया में लीक हो गई है. इसके बाद AAP सरकार ने एलजी को निशाने पर ले लिया. उसने कहा कि लेटर लीक होना गंभीर विषय है. उसके बाद आरोप लगाया कि एलजी दफ्तार से खबर प्लांट की गई. वहीं इस मामले में डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान ने समिति को जांच सौंप दी है.
दिल्ली की राजनीति में नया बवाल शुरू हो सकता है. दिल्ली विधानसभा की एलजी को विशेष अधिकार कमेटी के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है. दिल्ली विधानसभा में सोमवार को विशेष सत्र बुलाया गया. इस एक दिवसीय सत्र में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया गया. वहीं AAP सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा में एलजी दफ्तर द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने पर आपत्ति जताते हुए 16 अप्रैल को सीएम को लिखी चिट्ठी लीक किए जाने के मामले में जांच की मांग की है.
एलजी द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने के मामले पर बोलते हुए सौरभ भारद्वाज ने सदन में कहा कि एलजी साहब ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी, जबकि सीएम सीबीआई दफ्तर में पूछताछ में शामिल थे और एलजी साहब ने चिट्ठी मीडिया को दे दी. एलजी दफ्तर से इस तरह पत्र का लीक हो जाना गंभीर विषय है. एलजी दफ्तर से खबर प्लांट की गई. उन्होंने कहा कि चिट्ठी के मामले में जांच होनी चाहिए कि आखिर यह कैसे लीक हो गई.
दिल्ली विधानसभा को अधिकार है कि सरकार की सिफारिश पर विधानसभा के स्पीकर सत्र को जब चाहें बुला सकते हैं. दिल्ली विधानसभा एलजी हाउस, विधायक को और सभी बाबुओं की तनख्वाह देता है. राजनीतिक कारणों से LG साहब सुप्रीम नहीं बनाए बल्कि दिल्ली विधानसभा सुप्रीम है. दिल्ली विधानसभा के बारे में झूठ प्रसारित किया जा रहा है, जबकि इसी दिल्ली विधानसभा के लिए कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. एलजी द्वारा दिल्ली विधानसभा हाउस की प्रिवलेज पर सवाल उठाया गया है, जो गलत है. दिल्ली विधानसभा को पावर देश के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं दी है बल्कि देश के संविधान ने दी है और हम स्पीकर के साथ हैं.
LG साहब ने चिट्ठी लिखी CM को, उन्हें पता था ये CM तक पहुंचेगी नहीं खबर Plant कर दी गई, चिट्ठी Leak कर दी गई Media में Secret चिट्ठी किसने खोली? किसने Leak की—इसकी जांच होनी चाहिए—BJP वालों के पास कैसे पहुंची Rule Book कहती है कि अध्यक्ष महोदय सदन बैठा सकती हैं —@Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/ZGPFu76RTv
डिप्टी स्पीकर ने दिए जांच के निर्देश
इसके बाद, दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान ने कहा कि उपराज्यपाल का लिखा नोट हमारे पास पहुंचने से पहले ही मीडिया में शेयर किया जा चुका है. इस मामले को मैं सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंपती हूं कि समिति जांच करें और अपनी रिपोर्ट दे कि क्या इस मामले में विशेषाधिकार हनन हुआ है और सदन की अवमानना हुई है? क्या उपराज्यपाल महोदय को समिति के समक्ष पेश होने के लिए समन दिए जा सकते हैं या नहीं?'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










