
दिल्ली: Amazon और Flipkart नहीं कर पाएंगे आपका हर सामान डिलिवर
AajTak
नए गाइडलाइन्स के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां सिर्फ जरूरी सामानों को ही डिलीवरी कर सकेंगी. ये गाइडलाइन्स 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल (सोमवार) सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. इससे पहले महाराष्ट्र में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को गैर-जरूरी सामानों के डिलीवरी देने पर रोक लगा दी गई थी.
देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. इसको लेकर कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगाया गया है. दिल्ली में भी लॉकडाउन लगाया जा चुका है. दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है. नए गाइडलाइन्स के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां सिर्फ जरूरी सामानों को ही डिलीवरी कर सकेंगी. ये गाइडलाइन्स 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल (सोमवार) सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. इससे पहले महाराष्ट्र में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को गैर-जरूरी सामानों के डिलीवरी देने पर रोक लगा दी गई थी. अब दिल्ली में भी ये रोक लगा दी गई है. फिलहाल ई-कॉमर्स कंपनियां किसी भी गैर-जरूरी सामानों की डिलीवरी दिल्ली और महाराष्ट्र में नहीं दे सकती हैं. ऐमेजॉन या फ्लिपकार्ट पर गैर-जरूरी सामानों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर को सर्च करने पर कहा जा रहा है इन सामानों की डिलीवरी दिल्ली के पिनकोड पर उपलब्ध नहीं है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












