
दिल्ली: 84 दिनों की वेटिंग, 34 वोटों से जीत, केवल 38 दिन मेयर रहेंगी शैली ओबेरॉय
AajTak
दिल्ली के पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनी गई हैं. शैली को 150 वोट मिले. इसी के साथ एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने बेदखल कर दिया है. उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को मात दी.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आखिरकार आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने में कामयाब हो ही गई. शैली ओबेरॉय बीजेपी की रेखा गुप्ता को मात देकर दिल्ली की महापौर बन गई हैं. दिल्ली नगर निगम चुनाव के 84 दिन के लंबे इंतजार के बाद अब जाकर शैली ओबेरॉय 34 वोटों से चुनावी जीती हैं, लेकिन वह महज 38 दिन ही महापौर के पद पर रह कर काम कर सकेंगी. शैली दिल्ली एमसीडी में 31 मार्च तक मेयर रहेंगी और उसके बाद एक अप्रैल को फिर से मेयर का चुनाव होगा.
84 दिन बाद 34 वोटों से जीतीं दिल्ली के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं. इस तरह से शैली ओबेरॉय 34 वोटों से जीत दर्ज की हैं, लेकिन उन्हें मेयर बनने के लिए 84 दिनों का इंतजार करना पड़ा है. इसकी वजह यह है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 17 दिसंबर 2022 को आए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. एमसीडी सदन में मेयर चुनाव के लिए तीन बार बैठक हुई और तीनों बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के चलते मेयर का चुनाव नहीं हो सका. ऐसे में चौथी बार बुधवार को 84 दिन के बाद सदन की बैठक हुई, जिसमें शैली ओबेरॉय मेयर चुनी गई हैं.
38 दिन ही मेयर रहेंगी शैली ओबेरॉय भले ही बड़ी मशक्कत और सुप्रीम कोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद मेयर चुन ली गई हैं, लेकिन अपने पद पर सिर्फ 38 दिन ही रहेंगी. अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों होगा तो इसके लिए एमसीडी एक्ट को जानना जरूरी है, जिसमें एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए ही मेयर चुन जाता है. डीएमसी एक्ट की धारा दो (67) के अनुसार एमसीडी का वर्ष अप्रैल माह के प्रथम दिन से शुरू होता है. इस तरह अगले साल31 मार्च को वर्ष समाप्त हो जाता है. इस लिहाज से 22 फरवरी को शैली ओबेरॉय मेयर चुनी गई हैं, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो जाएगा. इस तरह से वह सिर्फ 38 दिनों तक ही मेयर पद पर रहकर काम-काम कर सकेंगी. इसके बाद दोबारा से एक अप्रैल को मेयर का चुनाव होगा.
कौन हैं शैली ओबेरॉय ?
39 साल की शैली ओबेरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद हैं. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं. वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं. उन्होंने ओबेरॉय ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अध्ययन में पीएचडी की है. उनके नाम कई पुरस्कार और सम्मान हैं जो उन्हें विभिन्न सम्मेलनों में प्राप्त हुए.
शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में AAP में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं. पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की. दिल्ली विश्वविद्यालय में एक पूर्व विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर और पहली बार पार्षद, शैली ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र पूर्वी पटेल नगर से चुनाव लड़ा और अपनी प्रतिद्वंद्वी दीपाली कुमारी को 269 मतों से हराया और अब रेखा गुप्ता को हराकर मेयर चुनी गई हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




