
दिल्ली: 3 महीने से बंद है सबवे, जल बोर्ड की पाइपलाइन में लीकेज की वजह से भरा पानी
AajTak
जनकपुरी और द्वारका विधानसभा इलाके के बीच डाबरी चौराहे पर बने सबवे के नीचे से दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन जा रही, जिसमें लीकेज है. इसकी वजह से 3 महीने से सबवे में काफी पानी भरा हुआ है. मगर, न ही इस लीकेज को रोकने के लिए और न ही पानी को बाहर निकालने की कोई कोशिश की जा रही है. लिहाजा, लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विकास के कामों की हमेशा ही दुहाई देते रहते हैं. मगर, हकीकत इससे कोसों दूर है. जनकपुरी और द्वारका विधानसभा इलाके के बीच डाबरी चौराहे पर लोगों के सुरक्षित सड़क पार करने के लिए बनाया गया सबवे हुए पिछले 3 महीने से बंद है. लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है.
दरअसल, सबवे में पानी भरा हुआ है. जल भराव की समस्या को दूर करने की बजाय जब पीडब्ल्यूडी से शिकायत की गई, तो विभाग ने सबवे पर ताला जड़ दिया. इसकी वजह से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. दरअल, इससे चौराहे पर जहां एक तरफ उत्तम नगर से धौला कुआं की तरफ ट्रैफिक आता जाता है. वहीं दूसरी तरफ द्वारका की तरफ से ट्रैफिक आता है. जबकि तीसरी तरफ से पालम की तरफ से ट्रैफिक आता है और 24 घंटे यहां काफी ट्रैफिक व्यस्त रहता है.
ऐसे में आसपास थाना, स्कूल, बाजार और कॉलोनी होने की वजह से लोगों को सड़क पार करने में जान जोखिम में डालना पड़ता है. पहले सबवे के ठीक होने की वजह से लोग सुरक्षित रूप से सड़क पार करते थे, लेकिन पिछले 3 महीनों से लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनकपुरी और द्वारका विधान सभा में आप विधायक हैं. पीडब्ल्यूडी के अलावा उन लोगों से भी शिकायत की जा चुकी है. इसके बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. मगर, समस्या का समाधान नहीं हो रहा.
दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन में है लीकेज
दरअसल, सबवे के नीचे से दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन जा रही, जिसमें लीकेज है. इसकी वजह से सबवे 3 महीने से काफी पानी भरा हुआ है. मगर, न ही इस लीकेज को रोकने के लिए और न ही पानी को बाहर निकालने की कोई कोशिश की जा रही है. लिहाजा, लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है.
लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए और लोगों को सुरक्षित सड़क पार करने के लिए इस सबवे को दुरुस्त किया जाए. इस मामले में स्थानीय रहवासी अमर सिंह ने कहा कि सबवे में 3 महीने से पानी भरा हुआ है. कई शिकायतें करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. लिहाजा, लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करना पड़ रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



