
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत, चिल्ला एलिवेटेड रोड को यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी
AajTak
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक बनाए जाने वाले एक एलिवेटेड रोड को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. यह एलिवेटेड रोड शाहदरा ड्रेन के समानांतर 6 लेन का होगा जो 5.96 किलोमीटर का होगा.
चिल्ला एलिवेटेड रोड निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस एलिवेटेड रोड को सेक्टर 14A चिल्ला बॉर्डर से लेकर एमपी रोड 3 (महामाया फ्लाईओवर ) तक बनाया जाएगा. इसके निर्माण से दिल्ली से नोएडा आने जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी.
नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाली सेक्टर 14A चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक बनाए जाने वाले एक एलिवेटेड रोड को आखिरकार उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाला यह एलिवेटेड रोड शाहदरा ड्रेन के समानांतर 6 लेन का होगा, जो 5.96 किलोमीटर का होगा. इस एलिवेटेड के निर्माण से अक्षरधाम, मयूर विहार से नोएडा परी चौक, कालिंदी कुंज, सरिता विहार तक आने जाने वाले जाम से जन-मानस को मुक्ति मिलेगी.
एलिलेटेड रोड के लिए 801 करोड़ का बजट
इस एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण के लिए 801 करोड़ रुपये का बजट रखा है. एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 50 प्रतिशत फंड 39,365.91 लाख रुपये भारत सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2023-24 के तहत दिया जाएगा. बाकी खर्चा नोएडा प्राधिकरण उठाएगा. इस एलिवेटेड रोड के निर्माण होने से 10 लाख लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि चिल्ला नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लिंक होता है जो आगे परी चौक और आगे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










