
दिल्ली: सिलेंडर ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, 11 साल की बच्ची ने लगा दी छलांग
AajTak
दिल्ली के उत्तम नगर में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई. बताया जाता है कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी थी. इस दौरान घबराहट की वजह से 11 साल की बच्ची ने ऊपर से नीचे छलांग लगा दी. आग बुझाने के लिए चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद थी.
दिल्ली के उत्तम नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जब एक चाल मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई. बताया जाता है कि दूसरी मंजिल पर एक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. देखते ही देखते आग का दायरा बढ़ गया और दूसरी मंजिल से तीसरे और चौथे तक लपटें पहुंचने लगी.
कुछ ही समय में आग तीसरी और चौथी मंजिल को अपने जद में ले चुकी थी. बताया जाता है कि उत्तम नगर के संजय इंक्लेव में जब आग लगी तो आग से बचने के लिए घबराहट में 11 साल की एक बच्ची ने छलांग लगा दी. इस कारण बच्ची का पैर टूट गया. वहीं 18 साल के नकुल नाम का युवक भी आग की चपेट में आने से झुलस गया. उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से लगी थी. बलास्ट की वजह से ही बिल्डिंग की एक दीवार गिर गई और दीवार की चपेट आने से 22 साल की रीना के सिर में गंभीर चोट लग गई है. उसे भी आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. आग लगने की वजह से काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू बताया जाता है कि आग लगते ही धमाके की आवाज सुनाई दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां बुलानी पड़ी. तक जाकर आग बुझ पाई. फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










