
दिल्ली सरकार में गृह विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल का किया दौरा, जारी किए कई अहम निर्देश
AajTak
मंत्री ने दिल्ली की जेलों में बढ़ रही कैदियों की भीड़भाड़ की भी जानकारी ली. इस संबंध में जेल मंत्री ने नरेला में प्रस्तावित जेल के निर्माण में और बापरोला में जेल के लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए.
दिल्ली सरकार में गृह विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को तिहाड़ जेल का दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल नंबर-3 और 6 का दौरा किया. इस दौरान गृह सचिव चंचल यादव, जेल महानिदेशक सतीश गोलचा, अतिरिक्त महानिरीक्षण कारागार अजय कुमार बिष्ट, जेल उप महानिर्देशक राजीव सिंह समेत जेल विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
मंत्री कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल में विजिटर्स के लिए इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया. इसके अलावा अलग-अलग जेल फैक्ट्रियों के संचालन की समीक्षा कर प्रस्ताव दिया कि उत्पादन प्रबंधन, क्षमता और उत्पादों के मार्केटिंग में सुधार के लिए इन कारखानों को सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड किया जाना चाहिए.
मंत्री ने दिल्ली की जेलों में बढ़ रही कैदियों की भीड़भाड़ की भी जानकारी ली. इस संबंध में जेल मंत्री ने नरेला में प्रस्तावित जेल के निर्माण में और बापरोला में जेल के लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कैदियों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा. दिल्ली की सभी जेलों में एक व्यापक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलाश गहलोत ने झंडा फहराया. इसे लेकर विवाद हुआ था. आम आदमी पार्टी के नेताओं और LG के बीच झंडा फहराने को लेकर कई बार विवाद हुआ था

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










