
'दिल्ली सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी...', बोलीं CM रेखा गुप्ता
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का आगामी बजट जनता से जुड़ा होगा. हमने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया है वो पूरा होगा. महिलाओं को 2500 रुपए भी मिलेंगे, ये किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विकसित दिल्ली बजट को लेकर महिला संगठनों से चर्चा की. उन्होंने दिल्ली के आगामी बजट पर महिलाओं से उनके सुझाव मांगें. इस चर्चा के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली के हमारे आगामी विकसित बजट को लेकर महिला संगठनों से चर्चा हुई.
उन्होंने कहा कि इस बैठक में दिल्ली के हर वर्ग से महिलाएं पहुंची थीं. इस दौरान उनसे सुरक्षा, शिक्षा और महिलाओं के जरूरती मुद्दों पर चर्चा हुई. दिल्ली की महिलाओं को सरकार से अपेक्षाएं हैं.
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस दौरान बैठक में उन क्षेत्रों को लेकर चर्चा की गई, जहां दिल्ली की सरकार को काम करना चाहिए. मैं लोगों को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अगले तीन दिन सभी वर्गों के लोगों से बातचीत करूंगी. हमने कल व्यापार से जुड़े लोगों को बुलाया है. आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से मिलेंगे. इसके साथ ही मैं खुद झुग्गी-झोपड़ियों में जाऊंगी और लोगो से बात करूंगी.
उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट जनता से जुड़ा होगा. हमने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया है वो पूरा होगा. महिलाओं को 2500 रुपए भी मिलेंगे, ये किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










