
दिल्ली सबसे प्रदूषित तो देश में किस राज्य की राजधानी सबसे साफ है? जान लीजिए
AajTak
दिल्ली इस समय देश की सबसे प्रदूषित राजधानी है. दिवाली के बाद से ही दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार खराब कैटेगरी में है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का AQI 300 से ऊपर बना हुआ है. वहीं, देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की राजधानियां सबसे साफ हैं.
दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. दिवाली के बाद से राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि हाल के दिनों में यह लगातार 350 के आस-पास "बेहद खराब" श्रेणी में बना हुआ है. ये गंभीर स्थिति ना केवल दिल्लीवासियों की सेहत के लिए चिंता का विषय है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है.
उत्तर पूर्व भारत के राज्यों की राजधानियां है सबसे साफ
इसके विपरीत अगर हम देश की सबसे स्वच्छ राजधानी की बात करें तो वह सिक्किम का गंगटोक है. 6 नवंबर को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डाटा के अनुसार, गंगटोक में AQI महज 29 पाया गया, जो स्पष्ट रूप से सांस लेने के लिए बेमिसाल है. यह दर्शाता है कि गंगटोक में प्रदूषण का स्तर न के बराबर है और यहां के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकते हैं. गंगटोक का प्रमुख प्रदूषक ओजोन है, ना कि पार्टिकुलेट मैटर जो कि दिल्ली में प्रमुख समस्या है.
उत्तर पूर्व का एक और राज्य मिजोरम इसकी राजधानी आइजॉल भी वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी के मामले में काफी अच्छी स्थिति में है. बीते दिन यानी 6 नवंबर 2024 को आइज़ॉल का AQI मात्र 34 दर्ज किया गया. यहां का प्राथमिक प्रदूषक पीएम10 है, लेकिन इसकी तुलना दिल्ली या अन्य उत्तरी राज्यों की प्रदूषित हवा से नहीं की जा सकती है.
दक्षिण भारतीय राज्य भी पीछे नहीं
भारत में वायु गुणवत्ता की स्थिति पर नजर डालें तो उत्तर पूर्वी राज्यों के शहर साफ हवा के मामले में हमेशा से ही सराहनीय प्रदर्शन करते आए हैं. लेकिन दक्षिणी भारत के शहर भी इस मामले में किसी भी तरह पीछे नहीं हैं. खासकर कर्नाटक का मंगलोर शहर जिसने 6 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सिर्फ 32 अंक प्राप्त किए थे. यह दक्षिणी राज्यों के शहरों में सबसे बेहतरीन मापा गया है. मंगलोर की हवा का प्रमुख प्रदूषक कार्बन मोनोऑक्साइड है ना कि पार्टिकुलेट मैटर, जो अन्य स्थानों में आमतौर पर देखा जाता है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



