
दिल्ली: सदन में चले लात घूसों के पीछे कांग्रेस की चुप्पी महज़ इत्तेफाक है या फिर BJP का चक्रव्यूह!
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है. इन पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को ही होना था लेकिन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए जिसकी वजह से चुनाव नहीं हो सका. कांग्रेस ने पहले इन चुनावों से दूर रहने का ऐलान किया है. ऐसे में इन सबको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.
दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना था जो हंगामे की भेंट चढ़ गया. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षदों के बीच नगर निगम में जमकर लात-घूसे चले, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं. दोनों ही दलों की ओर से एक-दूसरे पर अपने पार्षदों के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए तो वहीं पूरे सीन से कांग्रेस गायब रही. कांग्रेस ने मेयर चुनाव के लिए वोटिंग से पहले ही वॉकआउट का ऐलान कर दिया था.
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने बीजेपी की मदद करने के लिए नगर निगम की कार्यवाही से वॉकआउट किया. आम आदमी पार्टी का ये आरोप राजनीतिक माना जा रहा है लेकिन कुछ ऐसी वजहें भी हैं जिनकी वजह से इसे पूरी तरह खारिज करना भी मुश्किल हो रहा है. सवाल ये भी है कि क्या कांग्रेस का नगर निगम से वॉकआउट करना महज इत्तेफाक है या बीजेपी की व्यूह रचना का एक अंग?
ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश को उपराज्यपाल ने वक्फ बोर्ड का सदस्य मनोनित किया है. नाजिया, जाकिर नगर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद हैं. यह वार्ड सेंट्रल जोन में आता है. नाजिया को वक्फ बोर्ड का सदस्य मनोनित किए जाने के बाद इसे आधार बनाकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के लिए चुनाव से खुद को अलग करने के ऐलान से भी इसे जोड़ा जाने लगा है. कांग्रेस के चुनाव से दूर हो जाने की वजह से बीजेपी के लिए सेंट्रल जोन से स्टैंडिंग कमेटी में एक सीट पक्की होने लगी.
मेयर चुनाव में लात-घूसे चलने के पीछे एक बड़ा कारण नॉमिनेटेड पार्षदों को वोटिंग का अधिकार दिया जाना भी है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ये आरोप लगाया है कि बीजेपी मेयर चुनाव में नॉमिनेटेड पार्षदों को वोटिंग का अधिकार दे रही थी. अब इसके पीछे आम आदमी पार्टी की संख्याबल पर प्रभाव पड़ने की खीझ थी या कोई और कारण?
मेयर चुनाव बहाना, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष पर निशाना
मेयर चुनाव में हुए हंगामे को लेकर एक बात ये भी कही जा रही है कि ये तो बस बहाना है. असली निशाना स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन पद पर है. 10 मनोनित पार्षदों को भी वोटिंग के अधिकार ने बीजेपी का गेम प्लान मजबूत कर दिया है. दिलचस्प है कि एलजी की ओर से मनोनीत किए गए 10 पार्षद मे से तीन उसी जोन से हैं, जहां बीजेपी आंकड़ो में कमजोर है. यानी बीजेपी के गेम प्लान के सबसे बड़े मोहरे हैं एल्डरमैन.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



