
दिल्ली: 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम' को लेकर गर्म हुई सियासत, AAP ने किया आंदोलन का ऐलान
AajTak
सिविक सेंटर में हुई मीटिंग में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि आज के वक्त में दिल्ली के अंदर बढ़े हुए पानी के अनाप शनाप बिल दिल्ली के लोगों के लिए सबसे ज्वलंत मुद्दा है. आप चाहे किसी एमएलए ऑफिस जाइए, चाहे RWA से बात कीजिए, चाहे किसी मंत्री के ऑफिस में जाइए, रोज सैकड़ों लोग अपने पानी के बिल की समस्या लेकर वहां पहुंच रहे हैं.
दिल्ली (Delhi) में पानी के बढ़े हुए बिलों की परेशानी से निजात दिलाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम' का ऐलान किया था. हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 'वन टाइम सेटलमेंट' पर अफसरों के द्वारा रोक लगा दी है और उपराज्यपाल के हस्तक्षेप के चलते दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस स्कीम को लागू करने से इनकार कर दिया है. अब AAP ने पूरी दिल्ली में आंदोलन करने का ऐलान किया है. इसी सिलसिले में पार्टी ने रविवार को सिविक सेंटर में एक अहम बैठक बुलाई. पार्टी की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक को संबोधित करते हुए AAP के संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब दिल्ली के लोगों को फायदा पहुंचाने वाली स्कीम को रोका गया है. भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली में लगातार लोगों को फायदा पहुंचाने वाली स्कीमों को रोकती हुई आई है. बीजेपी दिल्लीवासियों के कामों को रोककर आम आदमी पार्टी को बदनाम करना चाहती है और लगातार तरह-तरह के षड्यंत्र रचती रही है.
'दिल्ली के लोगों से नफरत करती है BJP'- पाठक संदीप पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी सरकार डरी हुई है. हम जो भी अच्छा काम करने के लिए जाते हैं, बीजेपी उसपर रोक लगा देती है. दरअसल, बीजेपी दिल्ली के लोगों से नफरत करती है. वह नहीं चाहती कि दिल्ली के लोग खुशहाल रहें और उनको फ्री पानी और फ्री बिजली जैसी सुविधाएं मिलें.
संदीप पाठक ने आगे कहा कि जिस तरीके से इस स्कीम पर बीजेपी ने अफशरशाही के द्वारा रोक लगाई है, उसको लेकर हम दिल्ली की जनता के बीच जाएंगे. हम इसको लेकर पूरी दिल्ली में आंदोलन करेंगे. हम किसी भी हालत में दिल्ली की जनता के साथ ना-इंसाफी नहीं होने देंगे. हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे, भले ही उसके लिए हमें सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने आगे कहा कि यह दिल्ली की लड़ाई है और हम इस लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेंगे. हम बीजेपी को कहना चाहते हैं कि आप कितने भी षड्यंत्र रच लीजिए, हमारे कामों में कितने भी अड़ंगे लगा लीजिए, हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे.
'दुर्भाग्य है कि सुप्रीम कोर्ट...' सिविक सेंटर में हुई मीटिंग में केजरीवाल सरकार में मंत्री और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां के लोग पानी के बढ़े हुए बिलों की परेशानी के बारे में मुझे बताते हैं. दिल्ली में लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, जिनको हम सही करना चाहते हैं. हमारे मंत्रियों ने उसको लेकर एक स्कीम बनाई. आज दुर्भाग्य है कि सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यों की बेंच के संवैधानिक फैसले के बावजूद बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की चुनी हुई सरकार को हड़प लिया गया है.
गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली के अंदर उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली के अधिकारियों को नियंत्रित करके डबल सरकार चलाई जा रही है. एक सरकार है, जो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता के सामने खुलेआम बैठती है. दूसरी सरकार है, जिसे बीजेपी ने दीवार के उस तरफ बिठा रखा है, जो उपराज्यपाल के नेतृत्व में काम करती है. दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के जरिए दिल्ली सरकार को ठप करने का काम किया जा रहा है. आज सरकार को ठप करके गलत बिलों को जबरदस्ती जनता पर थोपा जा रहा है. दिल्ली की जनता के हजारों रुपयों के नहीं बल्कि लाखों के पानी के बिल आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि AAP वह पार्टी है, जिसने बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर सड़क पर आंदोलन किया था. अब हम बीजेपी की इस तानाशाही के खिलाफ फिर से आंदोलन करेंगे.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




