
दिल्ली: लिव-इन पार्टनर ने महिला को उतारा मौत के घाट, उससे पहले दोस्तों संग की थी पार्टी
AajTak
दिल्ली के मुनिरका इलाके में 27 साल की महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी. हत्या से पहले आरोपी ने अपने दोस्तों संग उसी कमरे में पार्टी भी की थी. आरोपी को शक था कि महिला का किसी और पुरुष से भी संबंध है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को इमारत की पांचवीं मंजिल पर एक कमरे में महिला का शव मिला था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे.
देश की राजधानी दिल्ली के मुनिरका इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 27 साल की महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी. आरोपी को शक था कि महिला का किसी और पुरुष से भी संबंध है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला की पहचान लिंग जनेंग के रूप में हुई है, जो मणिपुर के चुराचांदपुर जिले की रहने वाली थी. वहीं आरोपी जगमिनथांग मणिपुर के सेनापति जिले का निवासी है, जो पिछले दो सालों से मुनिरका में रह रहा था और पिछले एक साल से लिंग के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था.
पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि क्रांति चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास एक महिला का शव मिला है, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को इमारत की पांचवीं मंजिल पर एक कमरे में महिला का शव मिला.
शुरुआती जांच में सामने आया कि सोमवार रात को दोनों ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें उनके तीन दोस्त कपगौलाल, नेमनेथेम और किमनेथेम शामिल हुए थे. पार्टी आधी रात तक चली, जिसके बाद सभी मेहमान चले गए. इसके बाद रात में जगमिनथांग और लिंग के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. आरोपी को लिंग पर किशनगढ़ इलाके के एक युवक से संबंध होने का शक था.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'मौके की फॉरेंसिक और क्राइम टीम द्वारा जांच की गई. पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में कराया गया, जहां मौखिक रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण शारीरिक हमला बताया गया है.' पार्टी में शामिल लोगों ने भी बताया कि लिंग को दो दिन पहले भी पीटा गया था और पार्टी के दौरान उसे धमकाया भी गया था.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








