
दिल्ली रेपकांड: पुलिस ने रोका तो 500 रुपए देकर निकल गए...बोले पीड़िता के पिता
AajTak
Delhi News:दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के अपहरण व गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में अभी सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं. वहीं पीड़िता के पिता ने मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.
Delhi News: दिल्ली में घर से सब्जी लेने निकली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर चार लड़कों ने गैंगरेप किया था. इसके बाद आरोपी लड़की को मथुरा के कोसी कलां ले गएं, वहां भी शोषण किया गया. वापस लड़की को दिल्ली लाकर करीब 4 दिन तक आरोपी रेप करते रहे. किसी तरह लड़की चंगुल से बचकर निकली और पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में लड़की बीते माह 24 तारीख को लापता हो गई थी. पुलिस को शिकायत 26 को मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया था. वहीं इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं इस मामले में पीड़िता के पिता का कहना है कि मेरी बेटी 24 को घर से निकली थी, लेकिन जब नहीं लौटी तो जब हमने उसे फोन किया तो बोला थोड़ी देर में आती हूं. लड़के ने उसके गले पर बोतल तोड़कर लगा रखी थी. उसी दिन पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने कहा कि एक दिन देख लेते हैं, शायद आ जाए.
पीड़िता के पिता ने कहा कि इस मामले में FIR 26 को हुई. पुलिस के मुताबिक, शिकायत उन्हें 26 को मिली है. पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी के साथ आरोपियों ने बेल्ट से मारपीट की है. अभी सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं.जब बेटी को आरोपी मथुरा के कोसी कलां ले गए थे तो पुलिस ने रोका, लेकिन लड़कों ने अपनी चचेरी बहन बता दिया और 500 रुपये देकर निकल गए.
Rajasthan: नाबालिग से अपहरण के बाद रेप के आरोपी को उम्रकैद, 2 माह के भीतर फैसला
बता दें कि आरोपी लड़की अपहरण करके लाए थे. यहां चार लड़कों ने घटना को अंजाम दिया. बाद में एक आरोपी लड़की को मथुरा तक ले गया और वहां भी उसका शोषण किया गया. किसी तरह बच्ची छिपकर पुलिस तक पहुंची और आपबीती बयां की. मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. बच्ची ने बताया कि वह घर से सब्जी लेने निकली थी, तभी आरोपी युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. पुलिस का कहना है कि 1 मई को दक्षिणी दिल्ली के तिगरी थाना पुलिस के एक सिपाही को जानकारी मिली कि एक लड़का यहां नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप में अपने साथियों के साथ शामिल था, वो इलाके में ही मौजूद है. पुलिस ने जब उस लड़के को पकड़ा तो पता चला कि वो नाबालिग है.
लड़के ने पूछताछ में न सिर्फ वारदात में शामिल होने की बात कबूल की, बल्कि साथ में अपने दो साथियों मोहित बाबा और आकाश के नाम भी बताए, जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इन तीनों ने लंबी पूछताछ के बावजूद भी पीड़ित लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस ने पीड़ित लड़की की तलाश में कई जगहों पर पोस्टर भी लगवाए.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



