
दिल्ली-यूपी में लू का प्रकोप, महाराष्ट्र-कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 9 जून को पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की आशंका है. वहीं मॉनसून के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 9 जून को पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की आशंका है. वहीं मॉनसून के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में गर्मी का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने 10 से 12 जून तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा.दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान,तटीय कर्नाटक, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण और गोवा में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं केरल, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ओडिशा, दक्षिणी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश विदर्भ छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा 16.5N/60E, 16.5N/65E, 16 डिग्री E/70 डिग्री उत्तर से गुजर रही है। गोवा (मोरमुंगाओ), नारायणपेट, नरसापुर, 17E/85N, 19.5E/88N, 21.5E/90N, 23E/89.5N और इस्लामपुर.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक वहीं मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों (मुंबई), तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम के कुछ और हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



