
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने खोला खाता
AajTak
आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन AATDA ने चुनाव में डॉ सीमा दास को मैदान में उतारा था. डॉ दास हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं. इस बार डॉ दास ने 3100 से अधिक मतों के साथ चुनाव जीता है.
आम आदमी पार्टी की टीचर्स विंग (AATDA) ने अपने पहले शैक्षणिक चुनावों में खाता खोला है. दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद चुनाव में पार्टी ने शुक्रवार को भारी मतों से जीत हासिल की है. AATDA ने कार्यकारी परिषद चुनावों के लिए हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ सीमा दास को मैदान में उतारा था, जिन्होंने 3100 से अधिक मतों से जीत हासिल की है.
आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलेपमेंट टीचर्स एसोसिएशन (AATDA) के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि पार्टी अकादमिक परिषद के चुनावों में उनके सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है. दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का चुनाव हर दो साल में होता है. इसमें 70 कॉलेजों के 12 हजार से अधिक शिक्षकों ने 21 सदस्यीय कार्यकारी परिषद के लिए दो शिक्षक प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान किया, जो विश्वविद्यालय का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है.
आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन AATDA ने चुनाव में डॉ सीमा दास को मैदान में उतारा था. डॉ दास हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं. इस बार डॉ दास ने 3100 से अधिक मतों के साथ चुनाव जीता है.
AATDA के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि हम विश्वविद्यालय के शिक्षकों को हमारे उम्मीदवारों को पूरे दिल से वोट और समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हैं.
कार्यकारी परिषद में डॉ. सीमा दास की जीत एडहॉक को समाहित करने के मुद्दे की दिशा में काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगी. विश्वविद्यालय के घोर निजीकरण मॉडल का विरोध करेगी. हमारे अकादमिक परिषद के उम्मीदवार डॉ आलोक रंजन पांडे, सुश्री ममता चौधरी, डॉ राम किशोर यादव, डॉ सुनील कुमार और डॉ चंदर मोहन नेगी भी आसानी से चुनाव जीतेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












