
दिल्ली मॉनसून डायरी: एक दशक से ज्यादा वक्त में सबसे बारिश भरा रहा अगस्त, देखें डेटा
AajTak
आम तौर पर ज्यादा बारिश का मतलब साफ हवा होता है. लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है. साल 2020 में जब दिल्ली में अगस्त में 237 मिमी बारिश हुई, तब औसत AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) गिरकर 64 हो गया. हाल के सबसे साफ सालों में से एक. साल 2024 में जब अगस्त में 390.3 मिमी बारिश हुई, तब भी AQI सुधरकर 72 पर आ गया लेकिन सूखे सालों में हालात उल्टे रहे.
दिल्ली का मॉनसून इस साल बिल्कुल बदला-बदला नज़र आया. जून-जुलाई तक बारिश की कमी थी, लेकिन अगस्त में इतनी बारिश हुई कि ये महीना रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया. अगस्त 2025 अब तक पिछले दस साल से ज्यादा समय में दूसरा सबसे बारिश भरा अगस्त बन चुका है.
इस अगस्त अकेले ही दिल्ली में 11 दिन बारिश हुई और कुल 311.8 मिमी बारिश दर्ज हुई. यह आंकड़ा पिछले साल की 390.3 मिमी (17 दिन) से थोड़ा कम है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 2018 से 2021 के बीच अगस्त की बारिश सामान्य उतार-चढ़ाव वाली रही.
इसके बाद 2022 और 2023 बेहद सूखे रहे. साल 2022 में सिर्फ 41.6 मिमी और 2023 में 91.8 मिमी बारिश हुई. लेकिन 2024 और 2025 में बारिश ने ज़बरदस्त वापसी की, और घाटे से सीधे अधिशेष (surplus) तक पहुंच गई.
दिल्ली में मॉनसून का हाल
अगर पूरे भारत में मॉनसून के प्रदर्शन को देखें तो इस साल दिल्ली में बारिश सामान्य से कहीं ज़्यादा हुई. बारिश के मामले में दिल्ली सिर्फ लद्दाख और राजस्थान से पीछे रही. राजधानी में इस सीजन में अब तक 553.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 36% ज्यादा है.
सीजन की शुरुआत कमजोर रही.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










