
दिल्ली मेट्रो के इस रूट पर आज बाधित रहेगा ट्रेन परिचालन, मेंटेनेंस वजह
AajTak
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर आज दोपहर दो बजे तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन बाधित रहेगा. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक अक्षरधाम और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है जिसकी वजह से द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच सीधी मेट्रो ट्रेन सेवा दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी.
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए आज एक जरूरी खबर है. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सफर करने वाले लोगों को आज मेट्र के सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर कुछ मरम्मत का कार्य होना है जिसकी वजह से मेट्रो ट्रेन का परिचालन प्रभावित होगा.
दिल्ली मेट्रो की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 तक सीधी मेट्रो ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. हालांकि, दिल्ली मेट्रो ने दैनिक यात्रियों का ध्यान रखते हुए नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 तक दो लूप में मेट्रो ट्रेन का परिचालन करने का भी ऐलान किया है.
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक अगर किसी को द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक की यात्रा करनी हो तो उसे यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन चेंज करनी होगी. द्वारका सेक्टर 21 से यमुना बैंक तक मेट्रो का परिचालन होगा. इसके बाद यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक दूसरी मेट्रो ट्रेन के जरिये सफर पूरा करना होगा.
इसी तरह नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा करने वालों को भी यमुना बैंक स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन बदलनी होगी. हालांकि, मेट्रो ट्रेन का परिचालन केवल द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन के बीच ही बाधित होगा. ब्लू लाइन के ही द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली मेट्रो स्टेशन के रूट पर मेट्रो ट्रेन के परिचालन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली मेट्रो स्टेशन के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी और उन्हें बीच में कहीं भी मेट्रो बदलने की जरूरत नहीं होगी.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



