
दिल्ली में GRAP-3 लागू होगा या नहीं? CAQM ने दिया प्रदूषण को लेकर बड़ा अपडेट
AajTak
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को मामूली सुधार दर्ज किया गया, जिसके बाद सीएक्यूएम ने GRAP-3 लागू न करने का फैसला किया.मौसम विभाग और IITM के अनुसार आने वाले दिनों में हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहेगी, लेकिन और खराब नहीं होगी. आयोग ने कहा कि फिलहाल स्टेज-1 और स्टेज-2 के उपाय जारी रहेंगे.
Delhi GRAP 3 restrictions update: पूरे देश की इस वक्त नजरें राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास बढ़ते वायु प्रदूषण पर बनी हुई है. ठंड के साथ दिल्ली-एनसीआर में हर साल प्रदूषण चरम पर पहुंच जाता है. इस साल भी हालत हर साल की तरह ही नजर आ रही है. रविवार सुबह को तो इस सीज़न का सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाली सुबह हुई. सुबह औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) दिल्ली में 391 दर्ज किया गया.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लड़ने और उसे कम करने की योजना बनाने को लेकर कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की बैठक हुई. CAQM ने साफ़-साफ कह दिया है कि अभी के हालात में GRAP 3 लगाने की जरूरत नहीं है. सुबह के वक्त दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' कैटेगरी के ऊपरी स्तर पर था.
रविवार सुबह दिल्ली की हवा इस सीजन की सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई थी. AQI 391 पर चला गया, फिर थोड़ा सा कम हुआ. पूरी दिल्ली में धुंध छाई हुई थी और तापमान भी गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो नार्मल से काफी कम है.
दोपहर 4 बजे एक्यूआई 370 हो गया था, मतलब दिल्ली "रेड जोन" में थी. सुबह 8 बजे एक्यूआई 391 था, जो कि इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर था, फिर दो घंटे बाद थोड़ा कम हुआ.
यह भी पढ़ें: रेड जोन में दिल्ली! प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में
हालात में हल्का सुधार

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










