
दिल्ली में BJP सरकार जल्द शुरू करेगी 100 'अटल कैंटीन', गरीबों को ₹5 में मिलेगा भरपेट खाना
AajTak
दिल्ली की भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में ‘अटल कैंटीन योजना’ की शुरुआत कर सकती है. पहले चरण में दिल्ली के अलग अलग इलाकों में 100 कैंटीन खोली जाएंगी. हर केंद्र पर सुबह और शाम मात्र ₹5 में गरीबों-मजदूरों को स्वच्छ और गरम पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.
दिल्ली की भाजपा सरकार गरीबों के लिए एक शानदार पहल करने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही ‘अटल कैंटीन योजना’ शुरू करने वाली है, जिसके तहत गरीबों और आम लोगों को मात्र ₹5 में भरपेट स्वच्छ, गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को हो सकती है.
पहले चरण में दिल्ली के 100 स्थानों पर ये कैंटीन शुरू होंगी. प्रत्येक केंद्र पर सुबह और शाम दो बार भोजन परोसा जाएगा, जिसमें कम से कम 500 थालियां रोजाना वितरित की जाएंगी. मेन्यू में रोटी, दाल, राजमा, छोले, सब्जी, चावल और मौसमी सलाद जैसी पौष्टिक चीजें शामिल होंगी. भोजन की गुणवत्ता और वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने मजबूत व्यवस्था करेगी.
यह भी पढ़ें: ATC सॉफ्टवेयर ग्लिच के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 फ्लाइट्स लेट, पार्किंग की समस्या से जूझ रहीं एयरलाइंस
भोजन लेने वालों को पहले टोकन जारी होगा, जिससे अटल कैंटीन पर भीड़ और अव्यवस्था न हो. हर कैंटीन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे इनकी 24x7 निगरानी की जा सके. खाना बनाने और परोसने की जगह पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों का पालन अनिवार्य होगा. कैंटीन पर खाना खाने वाले नागरिक गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, और रियल-टाइम फीडबैक सिस्टम लागू होगा.
रेखा गुप्ता सरकार का दावा है कि यह योजना न केवल भूख मिटाने का माध्यम बनेगी, बल्कि पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी. विशेष रूप से मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले, निर्माण स्थल के कर्मचारियों और बेघर लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. दिल्ली सरकार के सूत्रों की मानें तो अटल कैंटीन योजना के पहले चरण के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सफल रहने पर योजना को पूरे दिल्ली में 500 केंद्रों तक विस्तारित किया जाएगा. स्थानीय एनजीओ, धार्मिक संस्थाओं और कम्युनिटी किचन को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







