
दिल्ली में 73 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में 73 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. शिकायतकर्ता राम निवास ने आरोप लगाया था कि मोहित ने उसे दिल्ली के सिंघू इलाके में एक प्लॉट बेचने का झांसा देकर 73 लाख रुपये ठग लिए. जब राम निवास को पता चला कि ऐसा कोई प्लॉट अस्तित्व में ही नहीं है, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
दिल्ली पुलिस ने 73 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में वांछित आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जिसे हरियाणा के जींद जिले के उचाना मंडी से पकड़ा गया है.
न्यज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, यह मामला 5 जून 2024 को दर्ज हुआ था, जब शिकायतकर्ता राम निवास ने आरोप लगाया कि मोहित ने उसे दिल्ली के सिंघू इलाके में एक प्लॉट बेचने का झांसा देकर 73 लाख रुपये ठग लिए. जब राम निवास को पता चला कि ऐसा कोई प्लॉट अस्तित्व में ही नहीं है, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
लंबे समय से फरार था आरोपी
मोहित ठगी के बाद लगातार फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था. पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हर बार अपनी लोकेशन बदलता रहा. आखिरकार, टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि वह हरियाणा के उचाना कलां इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया.
कौन है आरोपी मोहित?
पुलिस जांच में पता चला कि मोहित हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है और एक ग्रेजुएट है. पहले वह प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता था, लेकिन बाद में उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया. वह महंगे प्लॉट और प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों से बड़ी रकम ऐंठता था और फिर फरार हो जाता था. दिल्ली पुलिस ने मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










