दिल्ली में 6 फरवरी को होगा MCD मेयर का चुनाव, LG का ऐलान
AajTak
एमसीडी ने बैठक फिर से बुलाने के लिए 10 फरवरी की तारीख प्रस्तावित की थी, जबकि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने तीन विकल्पों के रूप में 3, 4 और 6 फरवरी का सुझाव दिया था. इससे पहले दो बार 6 जनवरी और 24 जनवरी को आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक के बीच सत्र स्थगित हो गया था.
दिल्ली में आखिरकार मेयर के चुनाव के लिए एक बार फिर तारीख तय कर दी गई है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 6 फरवरी को मेयर चुनने के लिए एमसीडी का हाउस सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है. दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उपराज्यपाल से 6 फरवरी की तारीख तय करने की सिफारिश की गई थी. अब अगामी सोमवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षद मतदान करेंगे.
एमसीडी ने बैठक फिर से बुलाने के लिए 10 फरवरी की तारीख प्रस्तावित की थी, जबकि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने तीन विकल्पों के रूप में 3, 4 और 6 फरवरी का सुझाव दिया था. जिसे मानते हुए उपराज्यपाल ने 6 फरवरी तारीख तय की है. इससे पहले दो बार 6 जनवरी और 24 जनवरी को आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक के बीच सत्र स्थगित हो गया था. जिसके बाद आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने की मांग को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
AAP का मेयर न बने, इसलिए BJP कर रही साजिश- मनीष सिसोदिया
दिल्ली में मेयर चुनाव की अगली तारीख 6 फ़रवरी के एलान पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने बीजेपी पर साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग एमसीडी के शासन में बीजेपी से दुखी थे. फिर अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा करके दिल्ली के लोगों ने एमसीडी में सरकार बनाने के लिए AAP को वोट दिया. दिल्ली के लोगों ने 15 साल के शासन के बाद भाजपा को हराया है और अब भाजपा साजिश करके मेयर के चुनाव को रोक रही है. उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का सम्मान करते हुए 6 फरवरी को मेयर का चुनाव होने देगी और आम आदमी पार्टी का मेयर बनने देगी. आम आदमी पार्टी का मेयर काम करेगा तो तुरंत सारे काम हो जायेंगे."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










