
दिल्ली में सर्द हवाएं तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना, जानें कैसा रहेगा गुरुवार को मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने गुरुवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश या स्नो फॉल होने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सर्द हवाओं के चलने से मौसम में हल्की ठंड महसूस की गई. बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए. इसके अलावा दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत तेज हवा के साथ हुई. साथ ही दिल्ली में बीते 24 घंटे का AQI 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया जो कि 164 था.
इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता मॉनिटर के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' या 'खराब' के निचले स्तर पर बनी रहेगी.
अगले तीन दिन चलेंगी सर्द हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के लिए, सतही हवा की गति 14 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और तापमान अधिकतम 20-23 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 8-9 डिग्री तक रहेगा. गुरुवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, लेकिन यह 'मध्यम' श्रेणी में बनी रहेगी. लेकिन शुक्रवार और शनिवार को इसके मामूली रूप से बिगड़ने की संभावना है. यह मोटे तौर पर 'मध्यम' श्रेणी में बना रहेगा. उत्तर पश्चिम राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 2 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा. इस कारण से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी.
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










