
दिल्ली में शपथ से पहले सियासत, एलजी ने तस्वीरें ट्वीट कर सरकार को घेरा
AajTak
आतिशी ने अभी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी नहीं ली है कि सियासत तेज हो गई है. एलजी ने पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों का दौरा कर तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा है. एलजी ने पीडब्ल्यूडी को विफल और इस विफलता को अक्षम्य बताया है. ये विभाग आतिशी के ही पास था.
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को आम आदमी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है. आतिशी के सामने सबसे बड़ी चुनौती उपराज्यपाल के साथ कड़वाहट भरे संबंधों को सुधार मिलकर काम करना बताया जा रहा था. आतिशी ने अभी सीएम पद की शपथ भी नहीं ली है कि सीएम और एलजी के बीच सियासत तेज हो गई है.
दिल्ली के एलजी ने राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों के दौरे किए और सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और भावी मुख्यमंत्री का भी जिक्र कर दिल्ली सरकार को घेरा है. एलजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा है कि सरकार की उपेक्षा और प्रशासन की जड़ता के कारण पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोग नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं.
उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि दो-दो फुट के गड्ढों और सीवर के पानी में विलुप्त सडकें, वर्षों से सफाई न होने की वजह से गाद भरे उफनते नाले, सीवर मिला घुटने भर बदबूदार पानी, सड़ते कूड़े, बैक फ्लो मारती सीवर लाइन, जहरीले कीड़े और मच्छरों के बीच उद्गार और रोष व्यक्त करते सैकड़ों बेबस लोग. यही देखने को मिला मुंडका, नांगलोई, रानीखेड़ा, कराला, कंझावला और रोहतक रोड के निरीक्षण के दौरान.
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट की तस्वीर साफ, आतिशी के साथ ये 5 मंत्री लेंगे शपथ
एलजी ने पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और अन्य विभागों को विफल बताते हुए इसे अक्षम्य बताया. उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट किए और यह भी कहा कि उपेक्षित इन इलाकों के लोग सोशल मीडिया पर अपना कष्ट बताते हुए रोष बताते आए हैं. नागरिक संगठनों, सांसद और पार्षदों के लगातार अनुरोध के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें: क्या स्वाति मालीवाल प्रकरण ने आसान कर दी मुख्यमंत्री के लिए आतिशी की राह?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








