
दिल्ली में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार
AajTak
सीमापुरी इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में दो लुटेरे हरि किशन और विक्रम सिंह के पैर में गोली लगी है. 28 जनवरी को इन बदमाशों ने मानसरोवर पार्क इलाके से एक टैक्स एजेंट से 3 लाख की लूट की थी.
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में दो लुटेरे हरि किशन और विक्रम सिंह गोली लगने से घायल हुए हैं. दोनों के पैर में गोली लगी है.
शाहदरा जिले के डीसीपी सत्यसुंदरम ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि लूट में शामिल कुछ बदमाश सीमापुरी इलाके में बाइक पर घूम रहे हैं. इन बदमाशों को पकड़ने के लिए तुरंत तीन टीमें बनाई गई. एक टीम जिसे इंस्पेक्टर विकास लीड कर रहे थे, उन्होंने प्लान के मुताबित 70 फुटा रोड सीमापुरी पर बैरिकेडिंग कर दी. सब इंस्पेक्टर एसआई प्रशांत की दूसरी टीम बैरिकेड से करीब 200 मीटर आगे मौजूद थी. जिससे बदमाश बचकर न भाग सकें. तीसरी टीम जिसे की सब इंस्पेक्टर विनीत लीड कर रहे थे. उसे बैरीकेड से 200 मीटर पीछे लगाया गया था.
पहली टीम की जिम्मेदारी थी कि वह बदमाशों की पहचान करे और उनके पीछे पीछे बैरीकेड तक आए. इस दौरान बदमाश अगर पीछे भागने की कोशिश करें तो उन्हें मौके पर ही दबोच लिया जाए.
पुलिस के मुताबिक 11 और 12 मार्च की आधी रात के समय पुलिस की नजर जब इन बदमाशों में पड़ी तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया. लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर 3 राउंड गोली चला दी और भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए और उनकी दोनों बाइक गिर पड़ीं. इसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन तमंचे, 37 कारतूस, हथौड़ा, मिर्च स्प्रे और दो बाइक बरामद की है. दोनों बाइक पर जाली नबंर प्लेट लगी हुई थी. डीसीपी सत्यसुंदरम ने बताया कि 28 जनवरी को इन रॉबर्स ने मानसरोवर पार्क इलाके में एक टैक्स एजेंट से 3 लाख की लूट की थी. इस घटना के बाद इनको पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली से अलीगढ़ तक पहुंची थी और उस दौरान पुलिस ने करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे लेकिन उनकी पकड़ से भागने में कामयाब हो पाए थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










