
दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में ठगी, नकदी का झांसा देकर यूं लूटे 40 लाख, चार ठग गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में ठगी की एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां कैश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपए ठग लिए गए. पीड़ित को नकली नोटों से भरा बैग दे दिया गया, जिसमें रखे नोट पर 'भारतीय रिजर्व बैंक' की जगह 'मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा पाया गया.
दिल्ली में ठगी की एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां कैश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये ठग लिए गए. पीड़ित को नकली नोटों से भरा बैग दे दिया गया, जिसमें रखे नोटों पर 'भारतीय रिजर्व बैंक' की जगह 'मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा पाया गया. पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से नकली नोटों के बंडल, कैश काउंटिंग मशीन और ठगी में इस्तेमाल की गई चीजें बरामद की गई हैं.
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 6 जुलाई को हुई. दक्षिण दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ 40 लाख रुपये की ठगी हुई है. उसने बताया कि वह एक प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहा था. इसके लिए उसे बड़ी राशि नकद में चाहिए थी. इसी जरूरत के बीच उसकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने दावा किया कि वे उसे तुरंत नकद उपलब्ध करा सकते हैं. उन्होंने उसे अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा.
इसके बाद पीड़ित शख्स ठगों के गिरोह के सदस्यों से सीआर पार्क स्थित एक फ्लैट में मिला. वहां पहले से कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने नोटों के भारी-भरकम बंडल दिखाए. पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए उन बंडलों को नोट गिनने की मशीन पर गिना गया. पीड़ित ने बिना संदेह किए 40 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए. बदले में उसे एक नोटों से भरा बैग दिया गया. लेकिन घर पहुंचकर जब उसने बैग खोला, तो उसके होश उड़ गए. सारे नोट नकली थे.
उन पर 'मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया' छपा हुआ था. पीड़ित हैरान रह गया. उसे समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो चुकी है. इसके बाद उसने तत्काल सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संपर्क के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही थी. हालांकि, पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी.
डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि एक बैंक खाते से हुए लेन-देन का ब्योरा खंगाला गया. 9 जुलाई को सूचना के आधार पर इग्नू रोड के पास सैदुलाजाब स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा गया. वहां से निखिल श्रीवास्तव (24), प्रिंसपाल (20) और परवेज अख्तर (43) को गिरफ्तार किया गया. अगले दिन असगर खान उर्फ बंटी (39) भी पकड़ा गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह खास रणनीति के तहत ठगी करता था. वे हाई-प्रोफाइल इलाकों में घर किराए पर लेते थे.
एक कमरे में नकली नोटों से भरा ट्रंक होता था. दूसरे कमरे में एक बिस्तर होता था, जिसमें छेद बना होता था. नोट गिनने की मशीन एक टेबल पर रखी होती थी, जिससे ग्राहक को विश्वास दिलाया जाता था कि उसके सामने जो गिनती हो रही है, वह असली नोटों की है. इसके बाद असली नोटों के करीब 15 बंडलों को बार-बार घुमाकर दिखाया जाता था. गिनती पूरी होने के बाद इन नोटों को बिस्तर पर बैठे आरोपी को थमा दिया जाता था, जो गुप्त छेद से असली नोट नीचे गिरा देता था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







