दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, प्रदूषण से निपटने के लिए अब MCD ने बनाया ये प्लान
AajTak
राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार पांच दिनों से 'बहुत खराब' बनी हुई है. बुधवार को प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार सुबह 10 बजे 372 दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक है. 24 घंटे का औसत AQI मंगलवार को 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 था.
दिल्ली में सर्दी शुरू होते ही प्रदूषण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. इससे निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने हर जोन के लिए 20 लाख रुपये आवंटित किए हैं. इस फंड का इस्तेमाल वायु प्रदूषण से निपटने के लिए मशीनरी और मैनपावर को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. एमसीडी के सभी 12 जोनों में धूल मिट्टी पर लगाम लगाकर अगले तीन दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार करने पर काम किया जाएगा.
दरअसल, राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार पांच दिनों से 'बहुत खराब' बनी हुई है. बुधवार को प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार सुबह 10 बजे 372 दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक है. 24 घंटे का औसत AQI मंगलवार को 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 था.
अब एमसीडी ने सभी जोन में फंड जारी कर कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि जिन चीजों से वायु प्रदूषण फैल रहा है, उन पर लगाम लगाई जाए. इसके लिए धूल मिट्टी को वातावरण से कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही वॉटर स्प्रिंकलर के जरिए भी पेड़ों आदि से धूल को हटाया जाए. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट्स से निकलने वाले मलबे और कचरे को लेकर भी सख्त कदम उठाने को कहा गया है. वहीं रेल पटरियों के आसपास से भी कचरे को उठाने के निर्देश दिए गए हैं.
आनंद विहार में 400 से पार AQI
आज यानी 01 नवंबर की बात करें सुबह साढ़े सात बजे तक दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया तो वहीं, ज्यादातर इलाकों में AQI 300 के पार है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार इलाके में AQI 423 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. बवाना में भी AQI 400 के पार दर्ज किया गया.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










