
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसके बाद दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक विशाल अशोक विहार थाने में दर्ज एक हत्या और डकैती के मामले में वांछित था. वहीं, कन्हैया बादली थाना क्षेत्र में सशस्त्र लूटपाट और मुखर्जी नगर में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसके बाद दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विशाल उर्फ बादल और कन्हैया उर्फ अमित डीडीए ग्राउंड के पास मौजूद हैं. इस इनपुट के आधार पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने का इशारा किया, उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें विशाल के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और तुरंत मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा.
पकड़े गए आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
जांच के दौरान पता चला कि विशाल अशोक विहार थाने में दर्ज एक हत्या और डकैती के मामले में वांछित था. वहीं, कन्हैया बादली थाना क्षेत्र में सशस्त्र लूटपाट और मुखर्जी नगर में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था.
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध हथियार और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है. पुलिस के अनुसार, यह दोनों अपराधी दिल्ली में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










