
दिल्ली में पकड़ा गया PAK से भेजे गए हथियारों का जखीरा, लॉरेंस और बमबीहा गैंग को सप्लाई होनी थीं बंदूकें
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाए गए थे और पंजाब के रास्ते कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की प्लानिंग थी.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे.
पुलिस के अनुसार, इन हथियारों की खेप पंजाब के रास्ते भारत लाई गई थी और इसे लॉरेश बिश्नोई, बमबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गैंग तक सप्लाई किया जाना था. बरामद हथियारों में तुर्की और चीन में बने हाई-टेक वेपन्स शामिल हैं.
रोहिणी से पकड़ा गया हथियारों का जखीरा
क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि कुछ तस्कर राजधानी में हथियारों की बड़ी सप्लाई करने पहुंचने वाले हैं. इसके बाद रोहिणी इलाके में जाल बिछाकर इन आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.
यूपी और पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब और यूपी के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि हथियारों की यह बड़ी खेप दिल्ली के रोहिणी इलाके से बरामद की गई. क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि कुछ तस्कर राजधानी में हथियारों की सप्लाई करने वाले हैं. इसके बाद टीम ने मौके पर ट्रैप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










