
दिल्ली में तीन सालों में अप्रैल की सबसे गर्म रात, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा
AajTak
दिल्ली में इस साल भीषण गर्मी ने संकट खड़ा कर दिया है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी का असर दिन और रात दोनों समय है. शनिवार को दिल्ली में तीन सालों का सबसे ऊंचा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हीट एक्शन प्लान को लेकर बैठक होगी.
दिल्ली में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है. अप्रैल के महीने में ही लोग गर्मी से परेशान हैं. दिन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जा रही है. भारत मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की रात को राजधानी में तीन सालों का सबसे ऊंचा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. रात को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा रहा. इससे पहले अप्रैल 2022 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था.
दिन में पड़ रही है प्रचंड गर्मी
अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने से जनसाधारण की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तापमान की बढ़ोतरी से सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. ह्यूमिडिटी 38 फीसदी से 63 फीसदी के बीच रही.
यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में पेट को ठंडा रखते हैं ये फूड्स, पाचन भी रहता है दुरुस्त
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








