
दिल्ली में डेंगू ने बढ़ाई टेंशन, इस साल सामने आए 140 मामले, स्वास्थ्य मंत्री ने की अधिकारियों के साथ मीटिंग
AajTak
दिल्ली में इस साल आठ जुलाई तक डेंगू के 140 मामले सामने आए हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें निर्देश दिए. बता दें कि बीते साल इस अवधि में डेंगू के 153 मरीज मिले थे.
राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के करीब 140 मामले सामने आए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वेक्टर से होने वाली बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए मंगलवार को सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि इस साल 8 जुलाई तक दिल्ली में डेंगू के 136 और मलेरिया के 43 मामले दर्ज किए गए हैं.
सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, "स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वेक्टर जनित बीमारियों को लेकर बैठक की. वेक्टर जनित बीमारियों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया शामिल हैं. इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए निर्देश दिए."
बीते साल आए थे 153 मामले
सोमवार को जारी एमसीडी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में शहर में एक जनवरी से 8 जुलाई तक डेंगू के 153 मामले देखे गए, जबकि पूरे वर्ष के लिए आधिकारिक संख्या 4,469 थी और नौ मौतें हुईं. इस साल अब तक दर्ज किए गए 136 मामलों में से 40 जून में और 23 मई में दर्ज किए गए, जबकि 14 मामले एक से आठ जुलाई के बीच सामने आए हैं.
डॉक्टर्स ने दी सलाह- पानी जमा न होने दें
दिल्ली में शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश हुई थी और रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच 107 मिमी दर्ज की गई. यात्रियों को सोमवार सुबह पानी से भरी सड़कों और ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि किसी भी कंटेनर या अन्य वस्तुओं में पानी जमा न होने दें जो लार्वा के लिए संभावित प्रजनन स्थल बन सकते हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










