
दिल्ली में कृत्रिम बारिश के लिए गोपाल राय ने की केंद्र सरकार से मांग, पत्र लिखकर की ये डिमांड
AajTak
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को तीसरी बार पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में कृत्रिम वर्षा कराने की मांग की है.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कृत्रिम वर्षा कराने का अनुरोध किया है. इसी क्रम में गोपाल राय ने तीसरी बार केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली में कृत्रिम वर्षा कराने की मांग की है साथ ही कहा है कि केंद्रीय मंत्री को जल्द से जल्द कृत्रिम बारिश कराने के लिए बैठक करना चाहिए. दिल्ली में फिर उठी कृत्रिम बारिश की मांग दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को डीजीसीए, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, एसपीजी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, आईएमडी और अन्य संबंधित एजेंसियों सहित सभी संबंधित हितधारकों/प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक करना चाहिए. उनका कहना है कि क्लाउड सीडिंग को लागू करने के प्रयासों के समन्वय पर ध्यान केंद्रित करने और आपातकालीन उपाय के रूप में इसकी व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए बैठक आयोजित करना चाहिए. दरअसल, सरकार दीपावली के बाद आर्टिफिशियल रेन के जरिए प्रदूषण को कम करना चाह रही है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी है. इसलिए गोपाल राय ने दिल्ली में कृत्रिम बारिश के लिए संयुक्त बैठक की मांग की है. बता दें कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में धान की कटाई के बाद पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं दिवाली में पटाखे जलाने से दिल्ली की हवा और भी जहरीली हो जाएगी. इसलिए दिल्ली सरकार राजधानी में कृत्रिम बारिश करवाना चाहती है, लेकिन अभी तक इसके लिए विभिन्न विभागों से अनुमति नहीं मिल पाई है. गोपाल राय ने तीसरी बार केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर आर्टिफिशियल रेन कराने के लिए संबंधित विभागों से अनुमति दिलाने की मांग की है.
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री के पद पर आसीन गोपाल राय का कहना है कि पिछले साल आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल रेन के लिए प्रेजेंटेशन दिया था. उसके लिए केंद्र सरकार के कई विभागों से अनुमति की जरूरत थी. हमने डेढ़ महीने पहले ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखी थी. अब तीसरी बार पत्र लिख रहा हूं, क्योंकि अब एक सप्ताह का समय है. इसलिए आपातकालीन बैठक करके तैयारी करनी होगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



