
दिल्ली में कल PM मोदी और BJP अध्यक्ष से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, होली के बाद हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण
AajTak
UP Election Result: यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी रविवार को दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान वह पीएम मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे.
UP Election Result: उत्तर प्रदेश में मिले भारी बहुमत के बाद यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आएंगे. जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. बता दें कि नई सरकार का शपथग्रहण होली के बाद हो सकता है. उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 273 सीटों मिली हैं. इसके बाद नई सरकार बनने की कवायद शुरू हो चुकी है.
बता दें कि रविवार को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने आवास पर बुलाया था. 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह पहली बैठक थी. जानकारी के मुताबिक बैठक में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री लालजी टंडन और मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे.
वहीं बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पण करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना त्यागपत्र सौंपा. जिसके साथ ही अगली सरकार बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है. इस बार बीजेपी सरकार की सत्ता में वापसी के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कई मिथक टूटे तो कई मुद्दे गायब नजर आए. जिस लखीमपुर खीरी जिले में तिकुनिया हिंसा हुई थी, वहां पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप मारते हुए सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज की है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










