
दिल्ली में कमजोर 'हाथ' का सबने छोड़ा साथ! जानें- INDIA ब्लॉक के कौन-कौन से दल AAP के साथ आए
AajTak
दिल्ली के चुनावी दंगल में कांग्रेस के हाथ का साथ सभी सहयोगी दलों ने छोड़ दिया है. इंडिया ब्लॉक के तमाम घटक दलों के द्वारा केजरीवाल को समर्थन के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पूरे दमखम के साथ उतर रही है और 15 जनवरी को नया पार्टी मुख्यालय खोल रही है. दिल्ली की अहम सीटों पर मजबूत चेहरे उतार रही है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने बीच सीधी लड़ाई देखने को मिल रही है, जबकि कांग्रेस भी इस बार चुनावी मैदान में उम्मीदों को लेकर उतर रही है. लेकिन इस लड़ाई में सभी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. मतलब 6 महीने पहले कांग्रेस की अगुवाई में जितने दल एक मंच पर आए थे, वो अब कांग्रेस के खिलाफ केजरीवाल के साथ खड़े दिख रहे हैं. उनकी दलील है कि जो बीजेपी को हराएगा उसे सभी समर्थन देंगे और कांग्रेस कह रही है कि बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस की लड़ाई बीजेपी से नहीं आम आदमी पार्टी से है.
दिल्ली के चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो दोस्तों की दोस्ती में कुश्ती का असर दिल्ली से बाहर कितना है. ये कहना मुश्किल है, क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल का साथ दे रही समाजवादी पार्टी को यूपी के मिल्कीपुर चुनाव में कांग्रेस साथ दे रही है, लेकिन वर्चस्व की लड़ाई वहां भी है.
इंडिया ब्लॉक का केजरीवाल को समर्थन
वहीं, कल तक केजरीवाल हाथ (कांग्रेस) के साथ थे, पर आज खिलाफ खड़े हैं. इस लड़ाई में केजरीवाल को इंडिया ब्लॉक के तमाम घटक दलों का भी साथ मिल रहा है. उद्धव ठाकरे की पार्टी पहले ही कह रही है कांग्रेस और केजरीवाल को आपस में एक-दूसरे के नहीं लड़ना चाहिए. ममता की पार्टी कह रही है सरकार को केजरीवाल की ही बननी चाहिए और दो तीन हफ्ते पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चुनावी कार्यक्रम में साथ देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो स्वयं कह दिया कि दिल्ली में वो केजरीवाल के साथ हैं.
15 जनवरी के कांग्रेस खोलेगी नया मुख्यालय
वहीं, इंडिया ब्लॉक के तमाम घटक दलों के द्वारा केजरीवाल को समर्थन के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पूरे दमखम के साथ उतर रही है और 15 जनवरी को नया पार्टी मुख्यालय खोल रही है. दिल्ली की अहम सीटों पर मजबूत चेहरे उतार रही है. चुनावी मुद्दों पर केजरीवाल के साथ हेड ऑन टक्कर ले रही है, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के खिलाफ केजरीवाल के साथ खड़े हो चुके हैं...तो अब सवाल है कि क्या दिल्ली में कांग्रेस सिर्फ केजरीवाल से नहीं बल्कि इंडिया से भी लड़ रही है.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







