
दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने छात्रा पर किया नुकीली चीज से हमला, किराए को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में किराए को लेकर विवाद में एक ऑटो ड्राइवर ने 22 साल की छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल छात्रा का इलाज जारी है. वहीं, पुलिस आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी.
साउथ ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां किराए को लेकर विवाद में एक ऑटो ड्राइवर ने छात्रा पर नुकीली चीज से हमला बोल दिया. हमले में छात्रा जख्मी हो गई. उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम छात्रा के इलाज में जुटी है.
घटना सोमवार रात तकरीबन 8:30 बजे की है. छात्रा घर का सामान लेने शॉपिंग स्टोर की तरफ ऑटो से जा रही थी, तभी ऑटो ड्राइवर से किराए को लेकर उसकी कहासुनी हो गई. इस बीच गुस्से में आकर ऑटो ड्राइवर ने छात्रा पर हमला बोल दिया. पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 22 साल है. वह शाहीन बाग के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है.
आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने घटना के संबंध में छात्रा से जानकारी जुटाई है. वहीं, आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑटो के नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि वह कहां का रहने वाला है.
हर एंगल से होगी मामले की जांच पुलिस ने बताया कि पहली नजर में किराए के विवाद में हमले की बात सामने आ रही है. लेकिन, पूरे मामले का खुलासा तभी हो पाएगा, जब ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी होगी. पूरे विवाद की जड़ क्या सिर्फ किराया है? या लड़की ने भी अभद्रता की है, जिसके बाद ऑटो ड्राइवर ने हमला बोला. पुलिस इस एंगल पर भी जांच करेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












