
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार, 25 मरीजों की मौत, जानिए अस्पतालों में क्या है स्थिति
AajTak
दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में तो ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई. तो महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने ऑक्सीजन की तत्काल सप्लाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
कोरोना संकट के बीच शनिवार की शुरुआत दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लतों का सामना करने वाली खबर के साथ हुई. दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में तो ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई. तो महाराजा अग्रसेन समेत कुछ और अस्पताल ऑक्सीजन की तत्काल सप्लाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गए. #SOS Fortis Shalimar bagh is running out of oxygen. Patients’ lives are at risk. We are running on backup, waiting for supplies since morning. We are currently suspending admissions. Request immediate assistance @PMOIndia @ArvindKejriwal @AmitShah @PiyushGoyal @rajnathsingh महाराजा अग्रसेन अस्पताल में 306 मरीज महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने ऑक्सीजन की तत्काल सप्लाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई जहां पर सुनवाई के दौरान कहा कि हम 306 रोगियों के साथ दो अस्पताल चला रहे हैं. कल रात ही हमारे यहां ऑक्सीजन लगभग खत्म हो चुकी थी. हमारे पास आज दोपहर तक ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी. इस वजह से हम मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






