
दिल्ली में आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट… पहली कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
AajTak
दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक हुई. दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई. वहीं, दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई.
दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई. दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई. वहीं, दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि हमने मुख्य दो एजेंडा पर फोस किया. दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पहले की आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था. वहीं कैग की सभी 14 लंबित रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में हम सदन के पटल पर रखेंगे, जिसे पुर्ववर्ती सरकार ने रोककर रखा था.
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. इसमें से 5 लाख का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा. आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक करके जल्दी पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर भी चर्चा हुई. हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द क्राइटेरिया तय करेगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा.
#WATCH | After chairing the first Cabinet meeting, Delhi CM Rekha Gupta says," In the first Cabinet meeting, we discussed and passed two agendas - to implement in Delhi the Ayushman Bharat scheme with Rs 5 lakhs top up and tabling of 14 CAG reports in the first seating of the… pic.twitter.com/2HXDPwgmj5

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







