
दिल्ली में अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर पर सियासत गरमाई, AAP के दावे पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार
AajTak
डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाए जाने के AAP के दावे पर पलटवार करते हुए, भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर डरी हुई है, क्योंकि कैग रिपोर्ट विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी. इसलिए उसके नेता अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं
आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं और उनकी जगह महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगा दीं. इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि AAP इस तरह के आरोप लगाकर अपने 'भ्रष्टाचार और कुकर्मों' को छिपाने की कोशिश कर रही है.
इससे पहले आज, आतिशी ने अपने X हैंडल से दो तस्वीरें शेयर कीं, एक तस्वीर उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान की थी, जिसमें सीएम चेयर के ठीक ऊपर भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो दिख रही है. वहीं दूसरी तस्वीर बीजेपी सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय की थी, जिसमें उनकी चेयर के ऊपर महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी थीं.'
दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधान मंत्री मोदी जी की फोटो लगा दी। ये सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुँची है। मेरी बीजेपी से प्रार्थना है। आप प्रधान मंत्री जी की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो… https://t.co/k9A2HKFECV
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा, 'भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है. आज उसकी दलित विरोधी मानसिकता का सबूत पेश किया गया है. अरविंद केजरीवाल (AAP प्रमुख) ने दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाई थीं. जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने इन दोनों तस्वीरों को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटा दिया है. इससे पता चलता है कि भाजपा दलित विरोधी और सिख विरोधी पार्टी है.'
यह भी पढ़ें: 'यमुना का पानी सौ दिन में कैसे करेंगे साफ जब...', दिल्ली सरकार से NGT का तल्ख सवाल
आतिशी के आरोपों को दोहराते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को 'हटाने' से दलित आइकन के लाखों अनुयायियों को ठेस पहुंची है. उन्होंने एक X पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटा कर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी. यह सही नहीं है. इससे बाबा साहेब के लाखों अनुयायियों को ठेस पहुंची है. मेरी बीजेपी से विनती है. आप प्रधानमंत्री की फोटो लगा सकते हैं, लेकिन बाबा साहेब की फोटो न हटाएं. उनकी फोटो वहीं रहने दीजिए.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












