
दिल्ली: बच्चों के विवाद में शख्स की हत्या, 5 अन्य घायल
AajTak
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पत्थर वाला बाग में दो परिवारों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. इस झगड़े में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पत्थर वाला बाग में दो परिवारों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. इस झगड़े में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जबकि झगड़े में 5 अन्य घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
अधिकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पत्थर वाला बाग में दो परिवारों के बीच झगड़े में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतक की पहचान राधे श्याम के रूप में हुई है. राधे श्याम के दो बेटे कमल (35) और गौतम (25) हैं. कमल के बेटे (8) का दूसरे परिवार के बच्चों से झगड़ा हुआ था.
यह भी पढ़ें: पटना: अस्पताल डायरेक्टर की चेम्बर में घुसकर हत्या, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
परिवार के सदस्य इरशाद (20) और जमाल (53) ने भी कमल और गौतम से कथित तौर पर झगड़ा शुरू कर दिया था. जिसके बाद झगड़ा मारपीट में बदल गया और चाकू घोंपकर कई लोगों को घायल कर दिया गया. इसमें श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया और दीप चंद बंधु अस्पताल में उसकी मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों- इरशाद, कमल, गौतम और जमाल का इलाज चल रहा है.
अधिकारियों ने मामले में किसी भी सांप्रदायिक पहलू से इनकार किया और कहा कि यह एक व्यक्तिगत विवाद था. विवाद के बाद मामले ने हिंसक रूप ले लिया. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेज दिया गया है और कानूनी कार्यवाही चल रही है. भारत नगर पुलिस स्टेशन में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










