
दिल्ली: फर्जी दस्तावेजों से वोटर आईडी कार्ड बनवाने का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज मतदाता पहचान पत्र धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों पुलिस ने सोमवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाने में एक कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे.
दिल्ली में फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर रजिस्ट्रेशन करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने वाले भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने वोटर आईडी कार्ड बनवाने या डेटा में बदलाव के लिए आधार कार्ड और बिजली बिल जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में जालसाजी की थी.
शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज मतदाता पहचान पत्र धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों पुलिस ने सोमवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाने में एक कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे.
25 दिसंबर को दर्ज कराई गई पहली शिकायत
गत 25 दिसंबर को ओखला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी विनोद कुमार ने शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि चार व्यक्तियों ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके वोटर आईडी कार्ड बनाने और एड्रेस में बदलाव के लिए आवेदन किया है. इस संबंध में पुलिस स्टेशन में धारा 336/340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
चार दिन बाद दर्ज हुई दूसरी शिकायत
इसके बाद 29 दिसंबर को विनोद कुमार ने इसी तरह की एक और शिकायत दर्ज कराई जिसमें फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके नए मतदाता पंजीकरण के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए थे. जांच के दौरान, टीम के सदस्यों ने जालसाजी नेटवर्क में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से मामलों की जांच की.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







