
दिल्ली पुलिस ने AIMIM के 30 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, ओवैसी पर FIR का कर रहे थे विरोध
AajTak
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, इन कार्यकर्ताओं को न तो जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत थी और न ही थाने के सामने प्रदर्शन करने की इजाजत थी. इसके बावजूद ये लोग अचानक थाने के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे. इस वजह से एफआईआर दर्ज की गई.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को पार्लियामेंट थाने पर प्रदर्शन कर रहे 30 AIMIM कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी को लेकर केस दर्ज किया था. इसके बाद AIMIM कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के खिलाफ FIR के विरोध में नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पार्लियामेंट थाने के सामने प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, इन कार्यकर्ताओं को न तो जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत थी और न ही थाने के सामने प्रदर्शन करने की इजाजत थी. इसके बावजूद ये लोग अचानक थाने के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे. इस वजह से एफआईआर दर्ज की गई.
भड़काऊ बयान के मामले में 32 पर FIR दरअसल, हाल ही में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद उनका काफी विरोध हुआ था. विरोध के बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस भी एक्टिव हो गई और सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण के मामले में नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल समेत 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
अलग-अलग धर्म के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर माहौल खराब करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, असदुद्दीन ओवैसी, शादाब चौहान, सबा नकवी , मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, यति नरसिम्हानंद, दानिश कुरैशी, विनीता शर्मा, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दिल्ली पुलिस ने दो मामले किए दर्ज दिल्ली पुलिस ने नफरत फैलाने, विभिन्न समुदाय को उकसाने और सार्वजनिक शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं. ये केस सोशल मीडिया का एनालिसिस करके शांति भंग करने और लोगों को भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं. एक केस में नूपुर शर्मा का नाम है. दूसरे केस में बाकी लोगों के नाम हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



