
दिल्ली पुलिस द्वारा शोभा यात्रा नियंत्रित किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने DCP को लिखा पत्र
AajTak
विश्व हिंदू परिषद ने जहांगीरपुरी थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और पत्र में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी यात्रा पूरी करेंगे. डीसीपी ऑफिस या एसएचओ के द्वारा यात्रा रद्द होने की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है. जब हमने यात्रा शुरू की तो प्रशासन रोकने आ गया.
विश्व हिंदू परिषद (VHP) की झंडेवालान यूनिट ने हनुमान जयंती यात्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा नियंत्रित किए जाने पर डीसीपी उत्तर पश्चिम को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि जब 2 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को संबोधित एक अनुमति पत्र के बावजूद हनुमान जयंती यात्राएं निकाली गईं, तो उनकी यात्रा की अनुमति क्यों नहीं दी गई. संगठन ने जहांगीरपुरी थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और पत्र में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी यात्रा पूरी करेंगे.
'यात्रा निकालना तय हुआ था...'
VHP द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव की यात्रा निकालना तय हुआ था. यात्रा की सूचना 2 अप्रैल को डीसीपी अशोक विहार को हमने दी और हमें परमिशन लेटर पर मुहर और डीडी डायरी एंट्री करके दिया गया.
पत्र में दावा किया गया कि डीसीपी ऑफिस या एसएचओ के द्वारा यात्रा रद्द होने की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है. जब हमने यात्रा शुरू की तो प्रशासन रोकने आ गया.
वीएचपी ने पत्र में कहा कि इस बात से समस्त हिंदू समाज और हमारे कार्यकर्ता बहुत ज्यादा आक्रोश में है. हम हिंदुओं की यात्री को ही क्यों रोका जाता है, क्यों हमारी यात्रा पर बल प्रयोग किया जाता है, इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं.
संगठन ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब कुछ पुलिस प्रशासन की मिली भगत के बिना होना मुमकिन नहीं है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




