
दिल्ली: पुलिस को आपसी रंजिश की वजह से बीच सड़क पर गोलीबारी का शक, सवाल राहगीर की क्यों गई जान?
AajTak
मुनीब ने बताया कि पास में ही उसके मामा नईम का हॉस्पिटल है. कुछ देर पहले यही लड़का वहां आया था और पूछ रहा था कि क्या कोरोना की वैक्सीन लग जायेगी? लेकिन उस हॉस्पिटल में वैक्सीन नहीं लग रही थी लिहाजा उसने मना कर दिया.
नार्थ दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में गुरुवार रात हुई गोलीबारी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. पुलिस को अंदेशा है कि इस गोलीबारी के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है. हालांकि शुरुआत में यह मामला बदमाशों द्वारा सड़क पर गोलीबारी का लग रहा था. चश्मदीद मुनीब के मुताबिक यह घटना रात के करीब 9 बजकर 10 मिनट की है. मुनीब, मुनीब के मामा नईम और प्रकाश नाम का एक लड़का सफेद कार में थे. गाड़ी मुनीब चला रहा था. तभी एक लड़का कार के आगे आकर खड़ा हो गया.
पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










