
दिल्ली पुलिस की वॉर्निंग! साइबर ठग ऐसे लगा रहे चूना, सेफ्टी के लिए देखें ये वीडियो
AajTak
Delhi Police ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फेक नौकरी के ऑफर के सावधाने रहने को कहा है और इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें आज के समय में होने वाले अलग-अलग तरह के होने वाले साइबर ठगी के केस के बारे में बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर ठगी के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. यहां साइबर ठग भोले-भाले लोगों को चूना लगाने के लिए बड़े ही अनोखे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इससे लिए देश की राजधानी की सुरक्षा करने वाली दिल्ली पुलिस ने एक जरूरी वॉर्निंग जारी की है. इसके साथ ही एक पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है. यह पोस्ट लोगों को साइबर ठगों से बचाने के लिए किया है. साथ ही एक वीडियो भी एम्बेड किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में बताया कि फेक नौकरियों के ऑफर के साथ सावधान. शेयर इंफोर्मेशन पर भरोसा करने से पहले वेरिफाई करें. यह पोस्ट वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.
दरअसल, आज के समय में पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर बहुत से लोगों साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. यहां भोले-भाले या जरूरतमंद लोगों को नौकरी या पार्ट टाइम जॉब के झांसे में फंसाया जाता है. इसके बाद उनसे लाखों रुपये लूट लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Cyber frauds: दिल्ली की महिला को 1 हजार के बदले मिला 1,300 रुपये का रिटर्न, आखिर में गंवा दिए 23 लाख
इसके बाद उनसे रजिस्ट्रेशन या छोटी -मोटी इनवेस्टमेंट के नाम से बैंक डिटेल्स आदि मांगी जाती है. कई बार तो आपके फोन में ऐप भी इंस्टॉल कराया जा सकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












