
दिल्ली: पुलिस की गिरफ्त में आया लूट और फोन स्नैचिंग का आरोपी, KGF फिल्म से था इंस्पायर
AajTak
पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी हरि किशन एक आदतन अपराधी है. उसने खुद को वह बड़ा अपराधी बनने के लिए केजीएफ फिल्म से प्रेरित बताया. वह दिल्ली के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 07 मामलों में शामिल रहा है.
केजीएफ फिल्म से प्रेरित होकर लूट, फोन स्नैचिंग जैसी वारदातों के अंजाम देने वाले एक शख्स को यूपी के गाजियाबाद से पकड़ा है. दरअसल, 9 जनवरी 2023 को दिल्ली में कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर कानपुर के रहने वाले योगेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ खड़े थे. इसी बीच उनके पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए, उनका ओप्पो ए-15 बना मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए.
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने तुंरत पुलिस हेल्प लाइन पर पीसीआर कॉल की. इस स्नैचिंग को अंजाम देने के बाद, दोनों ने एक अन्य शिकायतकर्ता बृजेश कुमार के साथ मेन गेट अम्बेडकर कॉलेज के पास डकैती की और जबरन 28 हजार रुपये लूट लिए. जब शिकायतकर्ता ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी मोटरसाइकिल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए.
दोनों मामलों में जांच के दौरान, घटना के बारे में कोई सुराग पाने के लिए शिकायतकर्ताओं से विस्तार से पूछताछ की गई. टीम ने तकनीकी जांच की और घटना स्थल के आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों और अपराधियों के संभावित मार्गों की जांच की. बाद में, जांच के दौरान, टीम ने स्नेचिंग और डकैती की दोनों घटनाओं के समय अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक ढूंढ निकाली. ये बाइक बदरपुर निवासी आविद के नाम से पंजीकृत पाई गई. खादर. आविद के पिता ने बताया कि वह न्यायिक हिरासत में चल रहा है और उसकी पल्सर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल गाजियाबाद के राहुल व हरि किशन कर रहे हैं.
आखिरकार, जब 20 जनवरी 2023 को पुलिस टीम ने छापा मारा तो एक आरोपी हरि किशन को लोनी, गाजियाबाद की एक गली से पकड़ने में सफल रही. उसके पास से दो मोबाइल फोन, नकद रु. 10,000/-, 04 एटीएम कार्ड और मौजूदा स्नेचिंग और डकैती के मामलों में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ के दौरान हरि किशन ने अपने सहयोगी राहुल के साथ 9 जनवरी की रात एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने और एक अन्य व्यक्ति से नकदी लूटने के दोनों मामलों में शामिल होने की बात कबूल कर ली.
इसके अलावा, आरोपी व्यक्ति ने खुलासा किया कि उसने और उसके सहयोगी राहुल ने 20 जनवरी 2023 को दोपहर के समय मोटरसाइकिल TVS Apache RTR-200 का उपयोग करके सिविल लाइंस इलाके में एक महिला से बैग छीनने की एक और घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में वैरिफिकेशन और पूछताछ की गई तो दिल्ली से बाहर की एक महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस में एक मामला दर्ज पाया गया.
पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी हरि किशन एक आदतन अपराधी है. उसने खुद को वह बड़ा अपराधी बनने के लिए केजीएफ फिल्म से प्रेरित बताया. वह दिल्ली के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 07 मामलों में शामिल रहा है. उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी राहुल के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई लेकिन वह फरार है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



