
दिल्ली: पार्क में युवक ने किया सुसाइड... पेड़ से लटका मिला शव
AajTak
दिल्ली के आस्था कुंज पार्क इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. युवक का शव पेड़ से लटका मिला. युवक की पहचान मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी निवासी तरुण के रूप में हुई है.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क इलाके में रविवार रात एक 20 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी निवासी तरुण उर्फ बबली जाट के रूप में हुई है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन पर रात करीब 10.25 बजे घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई. कॉलर, नेहरू प्लेस निवासी 25 वर्षीय भोला ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर जांच अधिकारी ने शव को एक पेड़ से लटका हुआ पाया, जबकि मृतक के परिवार के सदस्य पहले से ही वहां मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर सालमन त्यागी ने किया सुसाइड, हत्या समेत दर्ज थे दर्जनों मामले
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तरुण रविवार शाम करीब 5 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. देर शाम उसका शव पार्क में मिला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे पार्क में पहुंचे तो एक युवक का शव लटका मिला. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










