
दिल्ली: पार्किंग विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, चाकू-डंडों से किया हमला, एक की मौत, कई घायल
AajTak
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां पड़ोसियों के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने हत्या और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस झगड़े में चाकू और डंडों से हमला किया गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब भारत नगर इलाके में एक स्कूटी पार्क की गई थी. अचानक, एक 8 साल का बच्चा उस स्कूटी पर बैठ गया. इसी बात को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच कहासुनी हो गई. पहले मामूली बहस हुई, फिर धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी.
पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष की ओर से राधेश्याम और उनके दो बेटे मौजूद थे, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इरशाद, जमाल और एक अन्य व्यक्ति शामिल था. झगड़े में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी. कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया और चाकू व डंडों से हमला किया जाने लगा. इस संघर्ष में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए और चाकू लगने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई.
यह भी पढ़ें: रोटी को लेकर कर्नाटक की यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच मारपीट, पुलिस के खिलाफ भी हुई नारेबाजी
झगड़े में राधेश्याम को चाकू लगने से उनकी मौत हो गई. उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर, इरशाद, जमाल और एक अन्य व्यक्ति भी झगड़े में घायल हो गया. इन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस झगड़े का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. यह व्यक्तिगत विवाद था. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल हो गया. पुलिस सख्त कार्रवाई में जुटी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










