
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर बेड में छिपाई थी बॉडी... 9 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
AajTak
दिल्ली में अपनी पत्नी की हत्या कर बॉडी को बेड के अंदर छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे चंडीगढ़ से दिल्ली आते समय पकड़ा है. उसने पूछताछ में अपना आगे का प्लान भी बताया है.
दिल्ली के द्वारका में पत्नी की हत्या कर उसकी बॉडी को बेड में छिपाकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वो पंजाब से दिल्ली की ओर आ रहा था. उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
बीते 29 दिसंबर को धनराज उर्फ लल्लू ने द्वारका के अपने घर में पत्नी दीपा की हत्या कर दी थी और उसकी बॉडी को बेड के अंदर छिपा दिया था. उसने बॉडी के चेहरे पर सफेद टेप इस तरीके से लगाया था कि बॉडी जल्दी सड़े नहीं. सूत्रों की मानें तो धनराज ने यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद यह साजिश रची थी कि वह मौका देखकर शव के टुकड़े करेगा, फिर उन्हें जंगल के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर ठिकाने लगा देगा, लेकिन इसके पहले कि वह अपनी साजिश को अंजाम दे पाता बदबू की वजह से लोगों को शक हुआ और पुलिस ने बेड के अंदर से बॉडी बरामद कर ली थी.
शहर-शहर भागता रहा आरोपी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली से भाग कर आगरा गया था. 3 जनवरी को आरोपी आगरा गया और फिर दिल्ली लौटा और उसके बाद जयपुर गया. 4 जनवरी को आरोपी फिर दिल्ली लौटा और अमृतसर गया. अमृतसर से चंडीगढ़ होते हुए जब आरोपी दिल्ली वापस लौट रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी ने बताई पत्नी की हत्या की वजह
पूछताछ में आरोपी धनराज ने पुलिस को बताया कि उसे शराब की लत है वह कोई काम नहीं करता था. उसकी पत्नी प्राइवेट सेक्टर में काम करती थी और घर का खर्च चलाती थी. धनराज को शक था कि उसकी पत्नी की एक युवक के साथ दोस्ती है और इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके बाद 29 दिसंबर को आरोपी धनराज ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और बॉडी को बेड में छिपाकर भाग गया था.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







